elections2023 - एमपी में विधानसभा चुनाव का वक्त नजदीक आने के साथ ही तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई हैं। राज्य की सियासी गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि, कमल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस इस बार हाइटेक रथ से चुनाव प्रचार पर निकलेगे। ( elections2023 ) जानकारी के अनुसार, इसके लिए कांग्रेस पार्टी कर्नाटक से 5 रथ मंगवा रही है।
कांग्रेस के घोड़े ही अलग-अलग दिशाओं में भाग रहे हैं
कांग्रेस की इस हाइटेक रथ से प्रचार की योजना पर प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तीखा कटाक्ष कसा है। आज यानी की बुधवार सुबह अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से नियमित चर्चा के दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मसले को लेकर कहा कि, जब इनके घोड़े ही अलग-अलग दिशाओं में भाग रहे हैं, तो इन रथों से क्या होगा! इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि स्थिति क्या होगी। चुनाव में कांग्रेस के परखच्चे उड़ जाएंगे।
कमलनाथ-नकुलनाथ को पता नहीं होगा कि, चने का पेड़ होता है या पौधा होता है
पीसीसी चीफ कमल नाथ ने हाल ही में कहा था कि, शिवराज सरकार को किसानों की हाय लगेगी। पीसीसी चीफ के इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कमल नाथ हों या उनके युवराज नकुल नाथ, इन दोनों को ही पता नहीं होगा कि, चने का पेड़ होता है या पौधा होता है। दोनों ही सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए और किसानों की बात कर रहे हैं। असल में इन्होंने राहुल गांधी से झूठ बुलवाया कि, दस दिन में किसानों का कर्जा माफ कर देंगे, नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। लेकिन एक भी व्यक्ति का दस दिन में कर्जा माफ नहीं कर पाए।
कमलनाथ के मुंह से किसानों की बात अच्छी नहीं लगती है
आगे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि, जिन्होंने कभी भी हल नहीं पकड़ा, वो किसान की बात करते हैं। प्रदेश के किसानों के साथ कर्ज माफी के नाम पर छलावा करने वाले और झूठ बोलने वाले कमलनाथ जी के मुंह से किसानों की बात अच्छी नहीं लगती है।
ये भी पढ़ें - ARVIND KEJRIVAL : भाजपा का आरोप- शीश महल में रहते हैं केजरीवाल, आवास के सौंदर्यीकरण पर खर्च किए 45 करोड़, मांगा इस्तीफा
Comments (0)