MP NEWS - मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, बीजेपी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है कि, मेडिकल की पढ़ाई में 5 प्रतिशत आरक्षण देने का। ( MP NEWS ) सरकारी स्कूलों में पढ़कर मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं ऐसे छात्रों फायदा मिलेगा। सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए भी प्रेरित होंगे छात्र। हम जो कहते हैं वह करते हैं। आश्वासन देकर मुकरते नहीं हैं। भारत की नई शिक्षा नीति का निर्माण पीएम मोदी ने किया। मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में करने का ऐतिहासिक फैसला एमपी सरकार ने लिया गया।
गौ रक्षा के प्रति हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं
वहीं गौ सेवा संकल्प पर भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, गौ रक्षा के प्रति हमारी सरकार प्रतिबद्ध होकर काम करती है। इसी क्रम में 406 गौ चलित एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर आज रवाना किया। पशुओं के लिए शिवराज सरकार ने महत्वपूर्ण योजना बनाई। गौ नीति के संबंध में सीएम शिवराज ने सभी से सुझाव लिए हैं। वहीं आगे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, दिल्ली में गौ रक्षकों पर गोलियां चलाईं गई थी कांग्रेस सरकार में।
कांग्रेस पर वीडी शर्मा का निशाना
वहीं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, हम सभी मनुष्य हैं, हो सकता है उनकी दुनिया ही इतनी हो, उन्होंने एक परिवार तक ही दुनिया को देखा है। उन्होंने शायद संतों और तपस्वी को नहीं देखा। वीडी शर्मा ने आगे कहा कि, नकुलनाथ, कमलनाथ की तारीफ करते हैं। जयवर्धन सिंह, दिग्विजय सिंह की तारीफ करते हैं। राहुल गांधी, सोनिया गांधी की तारीफ करते हैं।
यह तपस्या है तो जयवर्धन सिंह को मुबारक हो
यह वहीं दिग्विजय सिंह हैं जो सेना पर सवाल खड़े करते हैं। यह तपस्या है तो जयवर्धन सिंह को मुबारक हो। टुकड़े-टुकड़े गैंग का राहुल गांधी समर्थन करते हैं। तुष्टिकरण की नीति का पालन करने का काम दिग्विजय सिंह करते हैं। आतंकवाद, नक्सलवाद का समर्थन करने को यह तपस्या मानते हैं। देश और समाज विरोधियों को छोड़ा नहीं जाएगा। आगे वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर साधते हुए कहा कि, कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी की बात की पर कर्ज माफ नहीं किया। बीजेपी सरकार डिफाल्टर किसानों को कर्ज से निकालने का काम कर रही है। कांग्रेस ने गरीबों को धोखा दिया था। भ्रम जाल में जनता आने वाली नहीं हैं।
कांग्रेस की नारी सम्मान योजना पर वीडी शर्मा का तंज
कांग्रेस की नारी सम्मान योजना पर वीडी शर्मा ने कहा कि, महिलाओं से आधार कार्ड ले रहे हैं। कानून के हिसाब से कांग्रेस अपराध कर रही है। कांग्रेस छल कपट करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि, महिलाओं को 1 हजार रूपए देने का काम बीजेपी सरकार ने किया हैं। इसी क्रम में10 जून से बहनों के खातों में पैसा आना शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें - Parineeti-Raghav की सगाई में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा, इस दिन दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी देसी गर्ल
Comments (0)