पांच दिन में दूसरी बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुरहानपुर पहुंचे। इनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी साथ रहे। दोनों नेपानगर विधायक मंजू दादू की छोटी बहन अंजली के विवाह समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नदी जोड़ो अभियान में महाराष्ट्र सरकार के साथ जल्द एमओयू साइन करने जा रहे हैं। इससे बुरहानपुर को बड़ा फायदा होगा। दरअसल प्रदेश की मोहन यादव सरकार महाराष्ट्र के साथ ताप्ती-कान्हा परियोजना पर काम करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणनवीस से ताप्ती-कान्हा नदी को जोडऩे पर चर्चा भी की है और इस पर सहमति भी बन गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नदी जोड़ो अभियान में महाराष्ट्र सरकार के साथ जल्द एमओयू साइन करने जा रहे हैं। इससे बुरहानपुर को बड़ा फायदा होगा। दरअसल प्रदेश की मोहन यादव सरकार महाराष्ट्र के साथ ताप्ती-कान्हा परियोजना पर काम करने जा रही है।
Comments (0)