पीएम मोदी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस नेताओं पर जमकर भड़के है। सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, पीएम मोदी की लोकप्रियता से कांग्रेस नेता बौखला गए हैं। आपको बता दें कि, अमेरिका में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और एमपी में कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिए थे।
सीएम शिवराज सिंह कांग्रेस नेताओं पर भड़के
एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेताओं पर बरसते हुए कहा कि, कांग्रेस के लोग प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से बौखला गए हैं और इसी बौखलाहट में वो सामान्य शिष्टाचार भी भूल गए हैं। मैदान पर मुकाबला नहीं कर सकते हैं तो अब मन के भाव शब्दों में प्रगट हो रहे हैं। लेकिन सूरज के ऊपर कोई धूल डालने की कोशिश करेगा तो वह धूल उसी के चेहरे पर आकर गिरेगी। सीएम यहीं नहीं रुके उन्होने कहा कि, कांग्रेस विष्कुंभ जैसी हो गई है, पीएम मोदी जी नीलकंठ जैसे हैं। कांग्रेस को देश की जनता माफ नहीं करेगी।राहुल गांधी ने अमेरिका में साधा था पीएम पर निशाना
आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल ने अमेरिका के दौरे पर हैं। यहां कांग्रेस नेता ने कैलिफोर्निया में पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि, भारत में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें लगता है कि, वो सब कुछ जानते हैं। उन्हें ( पीएम मोदी ) लगता है कि, वो भगवान से भी ज्यादा जानते हैं। हमारे पीएम मोदी उनमें से एक हैं।कांतिलाल भूरिया ने पीएम की हिटल से की थी तुलना
वहीं कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने पीएम मोदी की तुलना हिटलर से की थी। कांतिलाल ने कहा था कि, यह लोकतंत्र है। लोकतंत्र में कोई किसी के दबाव में नहीं चलता। यहां तो भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को खत्म करने में लगी है। उनका बस चले, तो नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को खत्म करके हिटलर शाह और सद्दाम हुसैन बन जाएंगे। वह किसी मंत्री को आगे नहीं आने देते। केवल बस मोदी दिखना चाहिए।Read More: नेपाल के पीएम पुष्प कमल प्रचंड आज से दो दिवसीय एमपी के दौरे पर रहेंगे
Comments (0)