CG News : दुर्ग शादीशुदा औरत गैर मर्द के प्यार में ऐसी उलझी कि पति कि कर दी हत्या छत्तीसगढ़ में भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन मरोदा में गुरुवार की रात को एक युवक की हत्या की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि युवक की पत्नी उसे और अपने चार साल के बच्चे को छोड़कर किसी दूसरे मर्द को पति बनाकर रहने लगी थी। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी व ससुराल वालों से विवाद चल रहा था।
गुरुवार की रात को इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जहां पर उसकी पत्नी व ससुर ने उसकी डंडे से बेरहमी से पिट-पीटकर हत्या कर दी। लाश को सड़क किनारे फैक दिया। पुलिस ने आरोपित पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़