मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के मंगलवार को निधन के बाद बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा गीता कालोनी स्थित घर से निकली और शिप्रा तट पर भूखी माता मंदिर पर पहुंची। यहां दाह संस्कार किया गया।
पूनमचंद यादव का मंगलवार रात को हुआ था निधन
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उज्जैन पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कई नेता अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
100 साल की उम्र में निधन
दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार रात को निधन हो गया था। वे 100 साल थे और पिछले करीब एक सप्ताह से अस्वस्थ थे। उनका उज्जैन के फ्रीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी अस्वस्थता को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके बेटे डॉक्टर मोहन यादव भी हाल ही में उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
Comments (0)