विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल के मंदिर में सावन-भादौ मास के दौरान भस्म आरती का समय बदल गया था, लेकिन अब चूंकि श्रावण मास पूर्ण हो गया है, इसलिए भस्म आरती के समय को पुन: पूर्ववत किया जा रहा है। सावन में प्रतिदिन भस्म आरती का समय रात ढाई बजे से था, अब पुन: तडक़े 4 बजे किया गया है।
3 सितंबर से इस व्यवस्था में बदलाव हो गया है। अब बाबा महाकाल की भस्म आरती पहले की तरह सुबह 4 बजे की जाएगी।