मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा अपने गृहक्षेत्र दतिया के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने दतिया स्टेडियम ग्राउंड में लगभग 5 हजार 500 से अधिक महिलाओं को ''लाड़ली बहना योजना'' के आयोजन अवसर पर उन्हें स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। गृहमंत्री मिश्रा ने इस मौके पर घोषणा करते हुए कहा कि, नवीन कॉलोनियां वेध हो जाने से कॉलोनियों में 42 करोड़ की लागत की पाईप लाईन डालने का कार्य किया जायेगा।
नरोत्तम मिश्रा ने साधा कांग्रेस पर निशाना
आपको बता दें कि, इस आयोजन अवसर पर भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। इस दौरान गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी दी तो वहीं कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने भाजपा द्वारा चलाइए जन हितेषी योजनाओं को बंद कर दिया था।कांग्रेस जनता को वोटो की फसल समझती है
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि, कांग्रेस सिर्फ जनता को वोट बैंक की फसल समझती है, वह चुनाव में आते हैं और फसल काट ले जाते है। जबकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर आपदा में आमजन के साथ हैं और विकास की बात करते हैं।Read More: इंदौर में BJP के किले को भेदने की रणनीति बनाएंगे "दिग्विजय सिंह''