मध्य प्रदेश के राजगढ़ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किसान कल्याण महाकुंभ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, कोई किसान को अन्नदाता कह कर संबोधित करता है, कोई जीवन दाता कह कर बुलाता है। मगर कोई मुझसे पूछे तो मैं यही कहूंगा कि, हमारे देश का किसान, अन्नदाता भी है, जीवनदाता भी है और साथ ही इस भारत का भाग्य विधाता भी है। आगे उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए कांग्रेस 5 गारंटी की बात कर रही है। रक्षामंत्री ने आगे कहा कि, जब यहां कमलनाथ सरकार थी तो बहुत घोषणाएं हुई मगर पहला वादा तो पूरा नहीं किया। अब फिर से गारंटी की बात की जा रही है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए कांग्रेस 5 गारंटी की बात कर रही है।
Comments (0)