केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के ब्रू आदिवासियों को करोड़ो की सौगात दी है। इसे केंद्रीय पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐतिहासिक कदम बताया है। उनका कहना है कि ब्रू आदिवासियों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। त्रिपुरा का यह जनजातीय समाज हमारे देश का वैभव है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि मैं मानता हूं कि यह जनजातीय समाज हमारे देश की पूंजी है। उत्तर-पूर्वी राज्यों की इस पूंजी को राष्ट्र पटल पर ही नहीं, बल्कि विश्व पटल पर ले जाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस लिहाज से ही यह कदम बढ़ाया गया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के ब्रू आदिवासियों को करोड़ो की सौगात दी है। इसे केंद्रीय पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐतिहासिक कदम बताया है।
Comments (0)