Fighting with BJP भाजपा ने छत्तीसगढ़ में आज से ‘चलबो गौठान और खोलबो पोल’ अभियान की शुरुआत की है। आज रायपुर जिले के आरंग विधानसभा के ग्राम गोढ़ी गौठान पहुंचे। यहां गोढ़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की खबर सामने आयी है। जिस पर FIR करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता मंदिर हसौद थाने में नारेबाजी कर रहे हैं। अपनी मांग को लेकर थाने में धरने पर भी भाजपा कार्यकर्ता बैठ गए हैं।
बता दें कि मंदिर हसौद इलाके के गोढ़ी में भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गौठान की फोटो खींचने और वीडियो लेने को लेकर विवाद हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव उसी गौठान में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, यहां पर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
छत्तीसगढ़ में अशांति फैलाने की कोशिश ? Fighting with BJP
नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा भाजपा छत्तीसगढ़ में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है। भाजपा दंगा, और लड़ाई-झगड़े में उतारू है। मंत्री डहरिया ने कहा कि गोढ़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से बदतमीजी की और गौठान में भाजपा का झंडा लगा रहे थे। इस दौरान गौठान समिति के सदस्यों ने विरोध किया। फिर गांव के लोग भी आए तब भाजपा के नेता कार्यकर्ता वहां से भागे। इसी दौरान भाजपा का एक कार्यकर्ता दौड़ते हुए गिर गया होगा और चोट लग गई होगी। मंत्री डहरिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए यह भी कहा कि भाजपा के नेताओं से सतर्क रहें और भूपेश सरकार की योजनाओं को जरूर बताएं।
Share Market: इन शेयरों ने तोड़े रिकॉर्ड, जबरदस्त उछाल..https://ind24.tv/share-market-these-stocks-broke-records-tremendous-jump/
Comments (0)