MP NEWS - मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गौरक्षा संकल्प सम्मेलन में लगी सरकारी घोषणाओं की झड़ी पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। ( MP NEWS ) जबलपुर से कांग्रेस विधायक संजय यादव ने राज्य की बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी को चुनाव पास देखकर फिर गौमाता की याद आ गई है।
अब तो गौमाता भी कर रहीं कमलनाथ का इंतजार
कांग्रेस विधायक संजय यादव ने कहा कि, छत्तीगढ़ की भूपेश सरकार, राजस्थान गहलोत सरकार और मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने गौसंवर्धन की दिशा में कई नवाचार किए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को अब जाकर गौमाता की याद आई है। उन्होंने कहा कि, अब तो गौमाता भी कर रहीं कमलनाथ का इंतजार।
शिवराज की घोषणाओं पर अब ना जनता को भरोसा नहीं
संजय यादव ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से पूछा है कि, इतने सालों के कार्यकाल में उन्हें अब जाकर गोबर खरीदी की याद क्यों आई है। उन्होंने आगे कहा कि, सीएम शिवराज की घोषणाओं पर अब ना जनता और ना ही गौसेवक भरोसा करेंगे। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि, मौजूदा सरकार ने कमलनाथ सरकार में स्वीकृत गौशालाओं का निर्माण बंद करवा दिया है जिसके उनके पास प्रमाण भी हैं।
कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान
कांग्रेस विधायक संजय यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, अब गौमाता भी मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के बनने का इंतज़ार कर रही हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि, गौरक्षा तभी हो होगी जब कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
सीएम शिवराज ने 406 पशु चिकित्सा एंबुलेंस को तेनात किया है
मध्य प्रदेश सरकार ने गौ संवर्धन एवं संरक्षण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में 406 पशु चिकित्सा एंबुलेंस को तेनात किया है। भोपाल के लाल परेड मैदान से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर चलित पशु चिकित्सा इकाई को रवाना किया। गौ रक्षा संकल्प सम्मेलन में शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी गौपालकों को आश्वस्त किया कि उन्हें गौ माता की सेवा करने के लिए हर जरूरी सामान दिया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, गाय माता को अस्पताल इलाज के लिए नहीं आना होगा। अस्पताल ही घर पहुंचेगा।गौ माता का इलाज करेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सरकार गाय के गोबर को खरीदेगी और उससे सीएनजी गैस बनाएगी।
ये भी पढ़ें - इस्लामाबाद हाई कोर्ट में Imran Khan की पेशी के दौरान हुआ हंगामा, जज ने छोड़ा रूम
Comments (0)