Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने सुबह 10 बजे राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाभियान की शुरूआत की। सीएम ने बृहद पौधारोपण अभियान के अंतर्गत आंवले का पौधा लगाकर और दीप प्रज्वलित कर मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण को लेकर बड़ा संदेश दिया। जिसके तहत राजधानी भोपाल में 12 लाख, इंदौर में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे। वहीं पूरे प्रदेश में महाभियान के तहत साढ़े पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
मध्य प्रदेश में आज से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। वहीं सीएम ने पर्यावरण को लेकर एक बड़ा सन्देश दिया। इंदौर में 51 लाख, भोपाल में 12 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
Comments (0)