छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम भांठा गांव में धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में आज यानी 14 नवंबर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना की शुरुआत होने जा रही है। शासन की तरफ से 100% ऑनलाइन और ऑफ लाइन टोकन काटने की व्यवस्था की गई है। साथ ही धान खरीदी केंद्रों पर नमी मापक यंत्र के साथ बोरे बरदानों की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर दी गई है, इस बार भी धान खरीदी 50% नए और 50% पुराने बारदानों में की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम भांठा गांव में धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन करेंगे।