MP NEWS - मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है, इसे लेकर दोनों की दल की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में नेताओं में जुबानी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। ( MP NEWS ) कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीहोर में पत्रकारों से चर्चा में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि, रामेश्वर शर्मा मेरे सामने बच्चा है। अब दिग्विजय सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फेल रहा है।
दिग्विजय सिंह और रामेश्वर शर्मा के बीच पहले भी हो चुकी है बयानबाजी
आपको बता दें कि, यह पहला मौका नहीं है जब दिग्विजय सिंह और रामेश्वर शर्मा के बीच बयानबाजी हुई हो। इससे पहले भी दोनों के बीच रामधुन को लेकर सियासत हो चुकी है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने जोरदार पलटवार किया है। इशारों ही इशारों में रामेश्वर शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को हिरण्यकश्यप और खुद को प्रह्लाद बताया है।
रामेश्वर शर्मा ने खुद को प्रहलाद तो दिग्विजय को हिरण्यकश्यप बताया
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, कभी-कभी छोटी उम्र के बच्चे भी सत्य बोलने के लिए बड़ों को विवश कर देते हैं, जैसा कि, हिरण्यकश्यप को प्रहलाद ने विवश किया कि सत्य बोलो। उन्होंने कहा कि, तो दिग्विजय सिंह जी से हमारे यही प्रार्थना है कि, हम उम्र में प्रहलाद है, लेकिन प्रार्थना है कम से कम इतना सत्य बोलो की जिससे तुम्हारा धर्म तुम्हारा खानदान हमारी वाणी से अपमानित न हो।
दिग्विजय सिंह की मुसलमानों को लेकर चाटुकारिता सामने आती है
रामेश्वर शर्मा ने आगे कांग्रेस नेता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, उम्र के हिसाब से दिग्विजय सिंह ने ठीक ही बोला है उनके सामने मैं बच्चा हूं, लेकिन राजनीति में अपनी विचारधारा के लिए पक्का हूं। हिंदुत्व और जय श्रीराम ये प्रण भी है और प्राण भी हैं। उन्होंने आगे कहा कि, दिग्विजय सिंह की मुस्लिमपरस्ती नीति और मुसलमानों को लेकर चाटुकारिता सामने आती है। वो (दिग्विजय सिंह) बार-बार हिंदुओं को अपमानित करते हैं और उपहास भी करते हैं।
ये भी पढ़ें - MP NEWS: दिग्विजय सिंह ने बिना नाम लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर साधा निशाना, बोले – बिकाऊ लोगों की वजह से चली गई सरकार
Comments (0)