एमपी में विश्वविद्यालय की परीक्षा रद्द होने और कर्मचारियों की हड़ताल पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य की शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला है। कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा है कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तमाशेबाजी में व्यस्त हैं और पूरा राज्य हड़तालों का प्रदेश बनता जा रहा है।
सीएम शिवराज सिंह तमाशेबाजी में व्यस्त हैं
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अपने इस ट्वीट में लिखा कि, मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तमाशेबाजी में व्यस्त हैं और पूरा प्रदेश हड़तालों का प्रदेश बनता जा रहा है। शिक्षकों और कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रदेश की प्रमुख यूनिवर्सिटियों में परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी हैं। यह लाखों छात्रों के भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। प्रदेश में संविदा कर्मचारी, सरकारी कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक, चिकित्सक, नर्स और जो भी विभाग हैं, उन सब में आए दिन हड़ताल हो रही हैं।
कमलनाथ ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना
उन्होंने आगे अपने इस ट्वीट में लिखा कि, इन हड़तालों का मुख्य कारण शिवराज सरकार का कुशासन और कर्मचारी विरोधी रवैया है। पहले अधिकारी-कर्मचारियों से झूठे वादे कर देना और बाद में उन से मुकर जाना, शिवराज सरकार का नेचर और सिग्नेचर बन गया है। इस बदनीयत के कारण खरीद-फरोख्त की सरकार को जनता आप स्ट्रेचर पर लाने वाली है।
Read More: Karnataka: बेंगलुरू पुलिस ने सक्रिय ड्रग माफियाओं को बनाया निशाना, छापेमारी में 200 से अधिक लोगों को लिया हिरासत में
Comments (0)