मध्यप्रदेश में इसी साल के आखरी में विधानसभा चुनाव होना है। दोनों ही दलों ने चुनाव को देखते हुए अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासिचव प्रियंका वाड्रा गांधी के एमपी के जबलपुर पहुंची और यहां से उन्होंने चुनावी शंखनाद किया। प्रियंका गांधी के एमपी दौरे पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने जमकर राजनीतिक निशाना साधा है। मंत्री ने कहा कि, प्रियंका वाड्रा मध्यप्रदेश में फिर से चुनावी छलावा करने आई है।
नर्मदा की आरती कर प्रियंका हिन्दू बनने की कोशिश करते हैं
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि, 5 साल पहले चुनाव के समय राहुल गांधी मध्यप्रदेश आये थे, किसान कर्जमाफी और बेरोजगारी भत्ता का वादा किया, लेकिन पूरा नहीं किया। उन्होंने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि, कोट के ऊपर जनेऊ पहनकर राहुल गांधी और नर्मदा की आरती कर प्रियंका वाड्रा गांधी हिन्दू बनने की कोशिश करते हैं। यह वहीं कांग्रेस हैं जिसने कर्नाटक में बजरंगबली का विरोध किया और आज बजरंगबली की आरती उतार रहे हैं।कांग्रेस को चुनाव के समय भगवान याद आते है
विश्वास सारंग ने आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए कहा कि, कमलनाथ बजरंगबली का केक बनवाकर उस पर छुरी चलते हैं। केवल चुनाव के समय भगवान को याद करना कांग्रेस की राजनीति है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के स्वागत वाले बैनरों में राष्ट्रीय ध्वज को कुचला है। उन्होंने कहा कि, प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में सबसे पहले लाडली बहनों के घर जाए और उनके उत्सव में शामिल हो।Read More: शासन-प्रशासन की मिलीभगत से अतीत और जीवा की गई हत्या - डिंपल यादव
Comments (0)