विदेश से भारत लौटने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर हिंदू राष्ट्र की मांग करते हुए बड़ा बयान दिया है। बाबा बागेश्वर ने भारत में रहने वाले ईसाई और मुस्लिमों को हिंदू बताया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि, उनकी 8वी-9वी पीढ़ी के लोग पहले रामलाल, श्यामलाल थे।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि, हमनें प्रण कर लिया है कि, जब तक जिएगे हम नहीं सुधरेंगे। हम हिन्दू राष्ट्र बनाकर ही मानेंगे।