शिवराज सरकार में संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को बड़ी चुनौती दी है। उन्होंने दिग्विजय सिंह के लिए कहा कि, वो महू आकर अपनी पार्टी के लिए चुनाव लड़ें। उषा ठाकुर ने कहा कि, इसके लिए हम तैयार खड़े हैं। मैं उनको आमंत्रण देती हूं कि, वह आएं और महू से चुनाव लड़ें। आपको याद दिला दें कि, इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी नेता सिंधिया के सामने चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं।
मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को चुनौती दी है। ये चुनौती उस वक्त सामने आई जब दिग्विजय सिंह इंदौर दौरे पर थेय सियासी गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।
Comments (0)