प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से बहुत जल्द जिलेवासियों को बैटरी से चलने वाली शून्य उत्सर्जन बसों से यात्रा करने की सुविधा मिलने वाली है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के समन्वय से इन बसों का संचालन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होगा। बस संचालन का कॉन्ट्रेक्ट ग्रीन सेल नाम की कंपनी को मिला है। ग्रीन ग्रोथ इक्विटी फंड के तहत इस कंपनी को देश में बैटरी से चालित बसों को ऑपरेट करने की जिम्मेदारी दी गई है। जानकारी के अनुसार इस कंपनी ने भोपाल-इंदौर के बीच बसों का संचालन शुरु कर दिया है। अब दूसरे फेज में सागर से भोपाल के बीच बस चलेंगी। इन बसों का किराया, चार्टड बस कंपनियों के मुकाबले में करीब 50 रुपए कम रहेगा।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के समन्वय से इन बसों का संचालन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होगा। बस संचालन का कॉन्ट्रेक्ट ग्रीन सेल नाम की कंपनी को मिला है।