आजकल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और डांस रील का ट्रेंड बहुत ही बढ़ गया है। जहां देखो वहां बच्चे कैमरा लेकर एक्टिंग और डांस करते दिख जाते हैं। इस पर अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लड़कियों द्वारा रील बनाए जाने को 'मुजरा' करार दिया है। शास्त्री ने कहा कि, वर्तमान में बेटियों में जो कुठाराघात हो रहा है, जब तक हमारे देश की बेटियां अपने अस्तित्व को नहीं समझेंगी और रील पर, मोबाइल पर मुजरा बंद नहीं करेंगी तब तक भारतीय संस्कृति का बचना बहुत मुश्किल है।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि, इसलिए भारत की राजनीति में रहने वाले लोग यह बात जान लें कि, धर्म से राजनीति चलती है, राजनीति से धर्म नहीं चलता।