धान खरीदी की शुरुआत होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के करीब 13,000 कर्मचारियों का वेतन और भत्ता 25 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसके साथ ही सहकारी समितियों के कर्मियों की चल रही हड़ताल मंगलवार को खत्म हो गई। अब 14 नवंबर से अपने निर्धारित तारीख से धान खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री साय की पहल से छह साल बाद सहकारी समितियों के कर्मियों की मांग पूरी हुई है।