Shajapur: ऑर्गेंनिक सब्जियों को बढ़ावा देने और किसानों को इसके उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शाजापुर (Shajapur) कलेक्टर कुमार कन्याल (Kumar Kanyal) 14 मई को टंकी चौराहे स्थित साप्ताहिक ऑर्गेंनिक हाट बाजार में पहुंचे। वहीं पहुंचकर उन्होंने किसानों को सब्जी बेचकर उसके फायदों के बारे में बताया। शुरुआती वक्त में जहां ऑर्गेंनिक हाट बाजार में 20 से ज्यादा दुकानें लगती थी, वहीं इसका आकड़ा अब घटकर एक ही रह गया था। तीन किसानों ने वहां पर ऑर्गेंनिक सब्जियों की दुकान लगाई और कलेक्टर ने वहीं सब्जियां बेचीं।
देशभर में प्रोत्साहित किया जा रहा
बता दें कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए देशभर में जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकारें भी किसानों को ऑर्गेंनिक फार्मिंग अपनाने पर सब्सिडी दे रही है। वहीं किसानों को जागरुक करने के लिए लगातार जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर ने भी जागरुकता कार्यक्रम चलाया। इस कार्यक्रम के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कलेक्टर जैविक खेती के फायदे गिना रहे हैं।
दुकानों की संख्या घटती गई
एमपी के शाजापुर जिले में जैविक हाट बाजार की शुरुआत 22 जनवरी 2023 से हुई थी। जिसके बाद इस बाजार के शुरु होने पर करीब 24 किसानों ने जैविक फल, सब्जी और दाल की दुकानें लगाई थी। हालांकि, ग्राहकों की कमी के चलते दुकानों की संख्या घटती गई। वहीं ग्राहकी कम होने के चलते किसानों का मुनाफा भी कम हो गया। शाजापुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि जैविक सब्जियां और फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी बताने के लिए वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञों को बुलाकार जैविक सब्जियों से होने वाले फायदों को बताया जाएगा।
ये भी पढ़े- Karnataka Politics: ‘किसी पद के लिए ब्लैकमेल नहीं करूंगा, सोनिया गांधी मेरी रोल मॉडल’- डीके शिवकुमार
Comments (0)