CG NEWS - दंतेवाड़ा में हुए नक्सली घटना को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। बीजेपी के सीनियर नेता धरमलाल कौशिक ने अब घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। ( CG NEWS ) उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद नक्सलियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। नक्सली अपनी सरकार कहना शुरू कर दिए हैं। नक्सली बोल रहे हैं हम शहीद जवानों का शव जलाने नहीं देंगे। इससे समझा जा सकता है छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का हौसला कितना बुलंद है।
साढ़े 4 साल का समय अब गुजर गया है। नक्सली वारदात कम नहीं हुई है।
धरमलाल कौशिक ने आगे कहा कि, आज आम सिविलियन का मनोबल गिर रहा है, नक्सली लगातार उत्पात मचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, जब सरकार से बात होती तो सरकार का जवाब आता है कि, हमने नक्सलियों को अंतिम सिरे पर भेज दिया है। नक्सली अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन यह सुनते- सुनते साढ़े 4 साल का समय अब गुजर गया है। नक्सली वारदात कम नहीं हुई है।
नक्सलियों के प्रति सरकार का जो रवैया नक्सलियों से लड़ने का होना चाहिए
बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व नेताप्रतिपक्ष ने आगे कहा कि, इसका मुख्य कारण भूपेश सरकार की स्पष्ट नीति नहीं होना है। उन्होंने कहा कि, नक्सलियों के प्रति सरकार का जो रवैया नक्सलियों से लड़ने का होना चाहिए, वो खत्म हो गया है। इसलिए नक्सली लगातार वारदात कर रहे हैं। डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में नक्सली अंतिम पड़ाव पर चले गए थे। लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद जिस तरह नक्सली सड़कों के किनारे आ गए है।
नक्सली खुद बोलने लगे हैं कि, हमारी सरकार आ गई है
उन्होंने आगे राज्य की भूपेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, साढ़े 4 साल में कांग्रेस के द्वारा कोई नीति नहीं बनी, जिससे कि, नक्सलियों के खिलाफ कोई लड़ाई लड़ सके। उसी का परिणाम है कि, आज नक्सली लगातार घटना कर रहे हैं। ना स्पष्ट नीति है ना सरकार की नियत है। दोनों नहीं होने कारण नक्सलियों का हौसला बढ़ा हुआ है। नक्सली खुद बोलने लगे हैं कि, हमारी सरकार आ गई है। जब नक्सली बोले कि सरकार हमारी है तो समझ सकते हैं सरकार का नक्सलियों के प्रति रवैया क्या है।
ये भी पढ़ें - Chardham Yatra 2023: ‘जहां हैं वहीं रुक जाएं यात्री’, चारधाम यात्रा के बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड को लेकर जारी किया अलर्ट
Comments (0)