मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक और डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। इस बार साइबर अपराधियों ने निजी टेलीकॉम कंपनी के फील्ड इंजीनियर प्रमोद कुमार को अपना शिकार बनाया। जालसाजों ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताते हुए उन्हें 6 घंटे तक साइबर धोखाधड़ी का शिकार बनाया और गिरफ्तारी से बचने के लिए 3.5 लाख रुपये की मांग की। यह घटना सोमवार को हुई। पिछले चार दिनों में भोपाल में डिजिटल अरेस्ट का यह दूसरा मामला है। इससे पहले रविवार को दुबई के एक व्यापारी को भी इसी तरह के धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा था।
भोपाल में साइबर अपराधियों ने एक इंजीनियर को अपना शिकार बनाया। जालसाजों ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताते हुए उन्हें 6 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा।