मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। चुनावी साल में राज्य की आधी आवादी ( महिलाओं ) को साधने के लिए राज्य के सीएम शिवराज सिंह ने एक बड़ी दाव चला हैं। मप्र में आज से लाडली बहना योजना की शुरुआत होने जा रही हैं। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख लाडली बहनों के खातों में 1 हजार रुपये डाले जाएंगे। वहीं अब इसे लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, आज एमपी में दिवाली जैसा उत्सव है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद किया हैं।
आज मप्र के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है
एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, देश मे पीएम मोदी के नेतृत्व में 9 वर्ष में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर जो काम हुए हैं। इस अभियान को लेकर पूरे देश, प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी घर-घर जाने के काम में जुटी है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि, आज मप्र के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है। मप्र की हमारी लाडली बहना योजना के अंतर्गत सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के सशक्तिकरण में प्रभावी कदम उठाया है।प्रदेश के अंदर आज दिवाली जैसा माहौल बनेगा
वीडी शरमा ने कहा कि, 1 करोड़ 25 लाख बहनों को आज उनके खाते में एक-एक हजार रुपये जाएगा। घर-घर के अंदर, पूरे मप्र में एक करोड़ 25 लाख बहनों को आज लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा। प्रदेश के अंदर आज दिवाली जैसा माहौल बनेगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, इस अवसर पर हमारी लाडली बहनें, समाज के लोग दिवाली जैसे माहौल बनाने का काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने राज्य की 1 करोड़ 25 लाख बहनों के साथ साढ़े आठ करोड़ जनता की तरफ से सीएम शिवराज सिंह और हमारी सरकार को धन्यवाद देते हैं।Read More: संजय राउत का बड़ा दावा, बोले - अमित शाह ने सीएम शिंदे से शिवसेना के 4 मंत्रियों को हटाने को कहा
Comments (0)