MP NEWS - कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि, मैं BJP और RSS के लिए कोरोना हूं। इस बयान पर सीएम शिवराज और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जमकर निशाना साधा है। ( MP NEWS ) सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने मिलकर मध्यप्रदेश को तबाह कर दिया। दिग्विजय सिंह ने बिल्कुल ठीक तुलना की है।
ये व्यक्ति हानिकारक है
वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये व्यक्ति हानिकारक है। इतना तो तय हो गया है। लोग कहते हैं ये वायरस तो ISI से आया है। कोरोना वायरस तो चीन से आया था, उस लिहाज से भी यह व्यक्ति हानिकारक है।
दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने मिलकर मध्यप्रदेश को तबाह कर दिया
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने मिलकर मध्यप्रदेश को तबाह कर दिया। कोविड वायरस ने जितना नुकसान पहुंचाया था, उससे कई गुना ज्यादा नुकसान दिग्विजय और कमलनाथ ने मध्यप्रदेश को पहुंचाया है। मुझे तो आश्चर्य लगता है कि, तुलना के लिए उन्हें और कोई वायरस नहीं मिला। वह कोरोना वायरस जिसके कारण हाहाकार मच गया था। अर्थव्यवस्था भी अस्तव्यस्त हो गई थी। सीएम ने आगे कहा कि, वह तो मोदी जी थे जिन्होंने एक नहीं दो-दो वैक्सीन उनके के नेतृत्व में बनी।
कमलनाथ ने तो कोविड-19 के दौरान एमपी की जनता को छोड़ दिया था
सीएम शिवराज सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि, कमलनाथ ने तो कोविड-19 के दौरान एमपी की जनता को छोड़ दिया था कि, जो करना है करो। वहीं सीएम ने आगे कहा कि, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने पूरे मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया। राज्य में ना सड़के थी, ना बिजली थी, ना पानी था ग्रोथ रेट नेगेटिव होती थी। चारों तरफ बेरोजगारी फैली थी। राज्य में भ्रष्टाचार का आलम था। शिवराज सिंह ने आगे कहा कि, सवा साल के राज में कमलनाथ जी ने भी प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया।
ये भी पढ़ें - Digvijaya Singh की बढ़ी मुश्किलें, मानहानि केस में आरोप तय
Comments (0)