Mount Everest छत्तीसगढ़ की बेटी पर्वतारोही याशी जैन ने माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) पर चढऩे की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। रायगढ़ की याशी ने बुधवार की सुबह 5.45 बजे एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है। देशभर के पर्वतारोहियों की 15 सदस्यीय टीम ने 1 अप्रैल को माउंट एवरेस्ट चढऩे का सफर शुरू किया था, जिसमें याशी जैन छत्तीसगढ़ की एकमात्र सदस्य थी। लगभग 45 दिनों में याशी ने एवरेस्ट फतह करने का सफर पूरा किया। याशी के सफलतापूर्वक एवरेस्ट फतह करने के अभियान को पूरा करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने और जैन समाज ने बधाई दी है।
जैन समाज का लहरा रही परचम
याशी जैन रायगढ़ की रहने वाली हैं। पिता अखिलेश जैन पंजाब नेशनल बैंक में काम करते हैं। याशी जैन माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली छत्तीसगढ़ के जैन समाज की पहली युवती बन गई हैं। इससे पहले भी याशी ने अफ्रीका और अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर जैन ध्वज लहरा चुकी हैं। इस फतह के लिए छत्तीसगढ़ के जैन समाज ने याशी को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
018 से शुरू हुआ याशी का सफर –
उल्लेखनीय है कि, बीटेक पासआउट ने मई 2018 में उत्तराखंड के पहाड़ माउंट जोगिन की चढ़ाई की। जुलाई 2019 में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फतह हासिल की। जनवरी 2020 में नेपाल की माउंट आइलैंड पीक पर चढ़ाई कर चुकी हैं। इसके बाद 2 अक्टूबर 2022 को माउंट किलिमंजारो 5,896 मीटर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी। यह अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है। इसके बाद फरवरी 2023 को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकंकागुआ को 6,961 मीटर पर फतह किया।
CG News राज्य में संचालित 195 धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में मिल रही सस्ती दवाईयांhttps://ind24.tv/cg-news-cheap-medicines-are-available-in-195-dhanvantari-generic-medical-stores-operating-in-the-state/
Comments (0)