मध्यप्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीटों में से एक केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुरानी सीट बुधनी में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा के अंदर सियासी उथल पुथल मची हुई नजर आ रही है। भाजपा की ओर से जब से बुधनी से रमाकांत भार्गव के नाम का ऐलान किया गया है तब से पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत के समर्थक नाराज चल रहे हैं। बुधनी में उठे बगावत के सुरों का शोर अब भोपाल तक पहुंच चुका है और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खुद इसे लेकर बयान दिया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल में मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि बुधनी में कोई नाराजगी नहीं हैं। बीजेपी में कभी ऐसा नहीं हुआ। शिवराज सिंह के नेतृत्व में बुधनी लगातार जीतते आए हैं। बुधनी के साथ विजयपुर भारी बहुमत से जीत रहे हैं। 24 को विजयपुर और 25 अक्टूबर को बुधनी का नामांकन है। बुधनी और विजयपुर के लिए हम तैयार हैं। विजय का इतिहास भारतीय जनता पार्टी बनाएगी। गरीब कल्याण की योजना और हमारे विकास का काम ये हमारी ताकत है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भले ही बुधनी में किसी तरह की नाराजगी होने से इंकार कर रहे हैं लेकिन बीते दिनों जब रमाकांत भार्गव के नाम का ऐलान उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर हुआ तो मजबूत दावेदार माने जा रहे पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत के समर्थकों को करारा झटका लगा। बताया गया है कि पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत भी खुद नाराज हैं और उन्होंने बुधनी के भेरूंदा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र सिंह राजपूत को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है। इन खबरों के बीच पार्टी ने डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को दी है।
बुधनी में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा के अंदर सियासी उथल पुथल मची हुई नजर आ रही है।
Comments (0)