गीतकार मनोज मुंतशिर पर एमपी युवा कांग्रेस का बड़ा हमला किया है। मध्यप्रेदश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने मनोज मुंतशिर को दरबारी और चापलूस कवि करार दिया है। उन्होंने आगे गीतकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, दरबारी कवियों की आका की खिदमत में चापलूस बने रहने की मजबूरी होती है।
विक्रांत भूरिया ने मनोज मुंतशिर पर कसा तंज
मध्यप्रेदश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि, मनोज मुंतशिर हुकूमत की चापलूसी से कभी बाहर आकर महाकाल लोक पर हुए सीएम शिवराज सिंह के घोटालों पर भी कविता बोलिए। आदिवासी समुदाय से आने पर राष्ट्रपति को सांसद के उद्घाटन से कैसे अलग रखा गया, आदिवासियों के इस अपमान पर भी कविता बोलने का दम दिखाइए। उन्होंने आगेमुंतशिर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, गीतकार मनोज मुंतशिर क्या महाकाल लोक का उद्घाटन असुरों ने किया था जो अब एक के बाद एक प्रतिमाएं खंडित होती जा रही हैं।भोपाल का नाम बदलकर ‘भोजपाल’होना चाहिए
आपको बता दें कि, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ‘भोपाल गौरव दिवस’ कार्यक्रम में गीतकार मनोज मुंतशिर ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह से भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल करने की मांग की थी। मुंतशिर ने इस दौरान कहा था कि, मध्य प्रदेश में कई नाम बदले गए हैं लेकिन, भोपाल नगरी हमीदुल्लाह की नहीं, राजा भोज की नगरी है। इसका नाम बदला जाना चाहिए। अब नहीं तो कब बदलेगा नाम। उन्होंने कहा कि, एमपी में शिव का राज है। इसलिए अब भोपाल का नाम बदलकर ‘भोजपाल’ नहीं होगा तो कब होगा।Read More: कांग्रेस शासन के दौरान किया गया राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
Comments (0)