Bhupesh Baghel कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर शुरूआती रुझान आना शुरू हो गए है। जिसमें कांग्रेस पार्टी बढ़त बनाए हुए है। कार्नाटक सहित पूरे देश में कांग्रेस पार्टी अभी से ही जात का जश्न मना रही है। शुरूआती रुझानों में ही पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। उधर कर्नाटर में लीड कर करी कांग्रेस पार्टी को लेकर छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल का बयान सामने आया है।
चैनलों से मोदी जी फोटो ग़ायब होना जैसे ही शुरू हुआ, देश कर्नाटक का चुनाव परिणाम समझ गया था. “यह हार नरेंद्र मोदी जी की हार है”सीएम भीपेश ने कहा है कि BJP नेता अब मोदी की जगह योगी का नाम लेने लगे हैं। इसका पता सबसे पहले अरुण साव को चल गया था। अरूण साव ने कहा UP की तरह बुलडोजर चलेगा। अरुण साव को मालूम है कि अब मोदी का जादू खत्म हो गया है।
सीएम बघेल बोले- नरेंद्र मोदी का जादू खत्म Bhupesh Baghel
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, इस चुनाव में नरेंद्र मोदी का फैक्टर नहीं चला। अब नरेंद्र मोदी का जादू खत्म हो गया है। भाजपा ने इस चुनाव में धार्मिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश की। नतीजों से यह साफ हो गया कि बजरंगबली अब कांग्रेस के साथ है। जो कांग्रेस मुक्त की बात करते थे वो अब कर्नाटक से मुक्त हो गए हैं। सीएम बघेल ने कहा, हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में मिली जीत से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।
कांग्रेस बोली- कर्नाटक की जनता का संदेश कांग्रेस संभालेगी सारा देश Bhupesh Baghel
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, कर्नाटक की जनता का संदेश कांग्रेस संभालेगी सारा देश। कर्नाटक में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। कर्नाटक में बजरंग बली ने अपने नाम का दुरुपयोग करने वाली कालनेमियों की पोल खोल कर रख दिया।
उन्होंने कहा, बजरंग बली के नाम का दुरुपयोग करने वाली भारतीय जनता पार्टी धूल चाटने को मजबूर हो गई है। कर्नाटक से एक बार फिर से लोकतंत्र की जड़ें पुष्पित और पल्लवित हुई है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ जनता ने जनादेश दिया है।
Karnataka Election Result 2023: कांग्रेस की फतह, सकते में भाजपा!https://ind24.tv/karnataka-election-result-2023-congress-inching-towards-clear-majority-in-karnataka/
Comments (0)