MP CABINET MEETING - सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की सम्पन्न हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। इस कैबिनेट बैठक की ब्रीफिंग करते हुए मप्र सरकार के प्रवक्ता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बैठक में फसल क्षतिपूर्ति संबंधी ( MP CABINET MEETING )महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। RBC 6(4) में भी संशोधन कर राशि बढ़ाई गई है।
उन्होंने कहा कि इस मद में अधिकतम राशि देने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य हैं। इंदौर में देवी अहिल्या होल्कर स्मारक प्रतिष्ठान को देवी अहिल्या की प्रतिमा स्थापित करने के लिए निशुल्क भूमि सरकार देगी। यह जमीन इंदौर सर्वे नंबर 1005 के 12 हेक्टेयर में से 1.121 हेक्टयर जमीन दी जाएगी।
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
- विभिन्न प्रकार के पट्टे देने पर कैबिनेट ने दी सहमती।
- फसल क्षतिपूर्ति संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
- RBC 6(4) में भी संशोधन कर बढ़ाई गई राशि।
- अधिकतम राशि देने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य।
- बिजली विभाग के लाइनमैन को 1 हजार रूपए जोखिम भत्ता दिया जाएगा।
- ग्वालियर अस्पताल में 972 नए पदों की स्वीकृति।
- पन्ना जिले के दो सिंचाई परियोजना की पुनरीक्षित स्वीकृति दी गई।
- राजस्व न्यायालयों के कंप्यूटरीकरण के लिए करोड़ो रूपए की स्वीकृति दी गई।
- अगले 5 सालों के लिए 7000 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति दी गई।
- READ MORE :Jyotiraditya Scindia : मेरा सौभाग्य है कि… कांग्रेस छोड़ने पर सिंधिया का मजेदार जवाब
Comments (0)