सीएम भूपेश बघेल आज अक्ती तिहार और माटी पूजन दिवस, भगवान परशुराम जन्मोत्सव (CM BHUPESH )कार्यक्रम, माता कौशल्या महोत्सव समेत रायपुर जिले(CM BHUPESH ) के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा दुर्ग जिले अंतर्गत आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह और मां कर्मा जयंती महोत्सव में भी शामिल होंगे ।
सीएम ईद-उल-फितर कार्यक्रम में शामिल होंगे
कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10.10 बजे राजधानी रायपुर के ईदगाह भाठा मैदान में आयोजित ईद-उल-फितर कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इसके बाद 11 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, यहां मुख्यमंत्री बघेल अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस- 2023 कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही कृषक सभागार भवन एवं महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय कैम्प कार्यालय और नव निर्मित क्लस्टर क्लासरूम भवन का उद्घाटन करेंगे।
नगर इकाई संघ द्वारा आयोजित मां कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे
सीएम दोपहर 3.10 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा गातापार ग्राम, पाटन के लिए रवाना होंगे। गातापार में मुख्यमंत्री सामूहिक आदर्श विवाह एवं विशाल कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे और दोपहर 4.35 बजे कुम्हारी के लिए रवाना होंगे। कुम्हारी में दोपहर 4.55 बजे मुख्यमंत्री बाजार चौक स्थित मां कर्मा भवन में नगर इकाई संघ द्वारा आयोजित मां कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे।
तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ करेंगे
मुख्यमंत्री शाम 6.10 बजे रायपुर पहुंचेंगे और समता कॉलोनी स्थित मंगलम भवन और शाम 6.50 बजे बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 7.20 बजे चंदखुरी के लिए रवाना होंगे और शाम 7.50 बजे चंदखुरी में आयोजित तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
READ MORE:PM Modi दो दिनों में केरल, मध्य प्रदेश, दादरा नागर हवेली, दमन और दीव का करेंगे दौरा
Comments (0)