MP NEWS - हाल ही में हुए कर्नाटक में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत हुई। इस जीत से कांग्रेस को ऊर्जा मिली। ( MP NEWS ) इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी।
कर्नाटक चुनाव में बीजेपी को मिले वोट प्रतिशत पर बोले सीएम शिवराज
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में हुई कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए यह बड़ी बाते कहीं। प्रदेश के मुखिया ने प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक चुनावों में बीजेपी को मिले वोट प्रतिशत पर भी बात की है। सीएम शिवराज ने कहा कि, बीते चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी को 36 प्रतिशत वोट मिला था तथा इन चुनावों में भी 36 फीसदी वोट प्राप्त हुआ है। कांग्रेस को JDS का वोट शेयर मिला है।
यह कर्नाटक-फर्नाटक क्या है?, यह मध्य प्रदेश है
वहीं अपने संबोधन में कर्नाटक चुनावों मिली हार पर चर्चा करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, यह कर्नाटक-फर्नाटक क्या है? उन्होंने कहा कि, यह मध्य प्रदेश है। यहां हम 2003, 2008 एवं 2013 में जीत दर्ज कर चुके हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज ने इस दौरान 2018 में हुए विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि, 2018 में भी उन्हें अच्छे वोट मिले थे। 2018 में हुए चुनावों कुछ सीटों पर कांग्रेस ने 100 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।
हमारे पास तो नरेंद्र मोदी है, मेरे तरकश में अभी बहुत तीर हैं
वहीं इसी साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों पर चर्चा करते हुए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, एमपी में होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी जीत का रिकॉर्ड बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, उनके पास क्या है? हमारे पास तो नरेंद्र मोदी है। हमारे पास मेहनती कार्यकर्ता हैं, कांग्रेस हमारा मुकाबला नहीं कर सकती है। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, मेरे तरकश में अभी बहुत तीर हैं।
ये भी पढ़ें - 2000 Rupee Note – 2 हजार के नोट हुई बंद, तो अखिलेश ने ली मोदी सरकार की चुटकी, कहा – कुछ लोगों को अपनी…
Comments (0)