मध्यप्रेदश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के समार्ट पार्क में पौधा रोपण किया। पौधा रोपण के बाद सीएम शिवराज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, जब चुनाव आता है तभी उन्हें मंदसौर याद आता है। इतने साल क्यों नहीं गए। पहले मुझे तो बता दें। मौतों पर राजनीतिक रोटियां सेंकना ये कांग्रेस का ही काम रहा है। चुनाव आये तो चल दो, अब तक क्यों नहीं गए कमलनाथ पिपलिया।
सीएम शिवराज सिंह कांग्रेस पर तंज
वहीं कांग्रेस सीएम फेस पर सीएम शिवराज ने तंज भरे अंदाज में कहा कि, अब नेता कौन है। मुझे समझ नहीं आता। कोई कहते हैं भावी कोई कहते हैं अवश्यंभावी। पार्टी के एक नेता कह देते हैं फेस ही नहीं हैं वो तो।अब सज्जन सिंह बोल रहे है नेता प्रतिपक्ष नेता ही नहीं है उसको विधायकों ने कब चुना। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि, अभी तो शादी विवाह कुछ हुआ नहीं है। तय भी नहीं है, लेकिन लोग तो शेरवानी सिलवाकर पहन कर घूम रहे हैं। सूत न कपास, जुलाहों में लट्ठम लट्ठा।कांग्रेस ने कभी पेसा एक्ट लागू नहीं किया
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, कांग्रेस केवल चुनाव में जनजाति वर्ग को साधने की बात करती है। कांग्रेस का बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाने पर उन्होंने कहा कि, हमने जन जातीय गौरव दिवस कब से मनाना शुरू किया। 15 नवंबर को जन जातीय गौरव दिवस मनाते हैं। कांग्रेस ने कभी पेसा एक्ट लागू नहीं किया, ये सिर्फ बात करते रहे। हमने पेसा एक्ट जमीन पर उतारा और आज कई ग्रामसभा तेंदूपत्ता खुद तोड़ रही है, फारेस्ट नहीं तोड़ रहा। वो तोड़ भी रहीं हैं और तोड़कर बेच भी रहीं हैं।Read More: UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- राहुल गांधी को आगरा के अस्पताल में भर्ती करवाना चाहिए
Comments (0)