मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी, तो बीजेपी के कार्यकाल में हुए एक-एक भ्रष्टाचार के प्रकरण की पोल खोली जाएगी। सबकी जांच की जाएंगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं करवाना भारत के राष्ट्रपति का अपमान है। उन्होंने कहा कि मोदी जी सिर्फ अपना चेहरा दिखाने के लिए खुद यह उद्घाटन कर रहे है।
दरअसल दिग्विजय सिंह आज खंडवा के दौरे पर है। यहां उन्होंने पार्टी संगठन के कार्यक्रम से पहले मीडिया से चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने फायदे के लिए देश का सांप्रदायिक माहौल खराब कर रही है। दिग्विजय सिंह ने 15 महीने की कांग्रेस की सरकार में किए कामों को भी गिनाया।
Read More: दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह को किया चैलेंज - कह दी ये बड़ी बात...'
दिग्विजय सिंह ने कहा कि, यदि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है, तो वह भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल के लोगों के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमें दर्ज किया जाएगा। जिन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी का काम किया।
Comments (0)