मध्यप्रदेश के हजारों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। भारत निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और सुपरवाइजर की प्रोत्साहन राशि में दोगुनी बढ़ोतरी की है। इस फैसले से राज्य के करीब 65 हजार कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा।
BLO और सुपरवाइजर को अब मिलेगा ज्यादा मानदेय
भारत निर्वाचन आयोग ने एक दशक बाद यह बड़ा निर्णय लिया है। अब बीएलओ को सालाना ₹6,000 के बजाय ₹12,000 और सुपरवाइजर को ₹12,000 के बजाय ₹18,000 सालाना मानदेय मिलेगा।
चुनावी विशेष अभियानों में भाग लेने वाले BLO को अब अतिरिक्त ₹2,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे कर्मचारियों का उत्साह और कार्यक्षमता दोनों बढ़ेगी।
आदेश जारी, जल्द होगा क्रियान्वयन
भारत निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में भी इस आदेश को लागू करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
पहले कितना मिल रहा था?
BLO: पहले ₹500 प्रति माह यानी ₹6,000 सालाना → अब ₹1,000 प्रति माह यानी ₹12,000 सालाना
सुपरवाइजर: पहले ₹12,000 सालाना → अब ₹18,000 सालाना
10 साल बाद बढ़ी राशि
गौरतलब है कि BLO और सुपरवाइजर की प्रोत्साहन राशि में पिछली बार 2015 में संशोधन हुआ था। लगभग 10 साल बाद यह महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की गई है
Comments (0)