मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज चौथा दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के सारंगपुर से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू की है। राहुल गांधी आज महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे। इस दौरान भारत जोड़ो न्याय यात्रा रात भर उज्जैन में रुकेगी।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 52वां दिन
आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 52वां दिन है और दोपहर करीब 2 बजे राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। हमारे लिए उज्जैन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एकमात्र ऐसा शहर है, जो हमारी भारत जोड़ो यात्रा में और हमारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी हैं। 29 नवंबर 2022 को राहुल गांधी ने महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया और आज फिर वहां जा रहे हैं।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तय कार्यक्रम
यात्रा सारंगपुर से पुन आरंभ होगी जो अकोदिया नाका, सारंगपेट, मध्य प्रदेश पदयात्री टंकी चौराहा पहुंचेगी। जिसके बाद राहुल गांधी द्वारा शाजापुर पेट्रोल पंप के पास सार्वजनिक संबोधन होगा। जैनावद अंडरचिज मक्सी में स्वागत समारोह होगा। दोपहर 12 बजे विद्या संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के पास, मक्सी, शाजापुर में ब्रेक होगा। इसके बाद राहुल गांधी दोपहर 2 बजे उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद पदयात्रा पुनः शुरू होगी, जो आरंभ गोपाल मंदिर से देवास गेट कंठाल चौराहा - फवारा चौक मार्ग से दौलतगंज चोटाहा मार्ग तक होगी। इसके बाद राहुल गांधी का दौलतगंज चोटाहा मार्ग पर सार्वजनिक सम्बोधन होगा। उज्जैन के इंगोरिया में रात्रि विश्राम होगा।
Comments (0)