मिशन-23 की तैयारी में जुटी कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी है। (Parivartan Sankalp Abhiyan)कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिन जिले या विधानसभा क्षेत्रों में अधिक प्रताड़ित करने की शिकायतें हैं। वहां पार्टी परिवर्तन संकल्प अभियान शुरू करने वाली है। यह जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई प्रशासनिक अत्याचार निवारण समिति की बैठक में दी। बताया गया कि सागर के खुरई, सुरखी, रहली, धार के बदनावर क्षेत्र में प्रकरण(Parivartan Sankalp Abhiyan) अधिक सामने आए हैं।
कमलनाथ करेंगे सभाएं
इसके अलावा बताया गया कि कार्यकर्ताओं को जिलाबदर किया जा रहा है। गैरकानूनी तरीके से कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने वाले अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यकर्ताओं की लड़ाई पार्टी लड़ेगी। परिवर्तन संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सभाएं तो होंगी ही भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों के ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची भी तैयार की जाएगी, जिन पर प्रकरण होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है।बैठक में पूर्व मंत्री बाला बच्चन, जेपी धनोपिया, केके मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगी कांग्रेस
वही दिग्विजय सिंह ने कहा- कांग्रेस पार्टी दो हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी। यदि किसी कांग्रेस के कार्यकर्ता को परेशान किया जाता है और वो आधी रात को भी फोन करता है तो उसकी मदद की जाएगी।
READ MORE:समलैंगिक विवाह पर Supreme Court में आज भी होगी बहस, 20 याचिकाएं है लंबित
Comments (0)