मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री और महू से बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को चुनौती दे दी है। ये चुनौती उस समय सामने आई जब दिग्विजय सिंह इंदौर दौरे पर थे। सियासी गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।
मंत्री उषा ठाकुर ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए कहा कि वो महू आकर अपनी पार्टी के लिए चुनाव लड़ें। उषा ठाकुर ने कहा कि हम इसके लिए तैयार खड़े हैं। मैं उनको आमंत्रण देती हूं कि वह आएं और महू से चुनाव लड़ें। आपको बता दें कि इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के कहने पर सिंधिया के सामने चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों मैदान में उतर आए हैं। मंगलवार को दिग्विजय सिंह का इंदौर दौरा था। इधर पत्रकारों से चर्चा के दौरान संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा,'' मैं दिग्विजय सिंह को आमंत्रित करती हूं कि वह महू आएं और चुनाव लड़ें, मेरा उन्हें यह आमंत्रण है।'
मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री और महू से बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को चुनौती दे दी है।
Comments (0)