मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक पुल की दीवार गिरने से मलबे में कई लोग दब गए। दबे लोगों में से 3 की मौत हो गई। पुलिस ने रेस्क्यू कर एक युवक को बचाया है। प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी के पास शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव में यह भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक पुल की दीवार ढहने से कई मजदूर मलबे में दब गए। सियागहन में पुल बनाया जा रहा था तभी हादसा हो गया।
सोमवार को पुल निर्माण के दौरान दीवार गिरने से मिट्टी में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि पुल निर्माण कार्य के दौरान पहले से बनी रोड की रिटेनिंग वॉल का स्लैब धंस गया जिससे वहां काम कर रहे मजदूर दब गए। चार मजदूर मिट्टी में दब गए।लोगो ने उन्हें निकालने की कोशिश की और पुलिस को भी सूचना दी। रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 3 मजदूरों का शव भी निकाला।
मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक पुल की दीवार गिरने से मलबे में कई लोग दब गए।
Comments (0)