शुक्रवार सुबह कलेक्टर कार्यालय में अधिकारी तय समय पर पहुंचे लेकिन कर्मचारी नहीं पहुंचे। अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण में समय पर नहीं पहुंचने वाले 330 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए और कलेक्टर द्वारा इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
जांच में अधिकारियों ने पाया कि सुबह 10.10 बजे तक कई कर्मचारी कार्यालय में नहीं पहुंचे। कलेक्टर ने सभी शासकीय सेवकों को हिदायत दी है कि वे अपने कार्यालय में निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपस्थित रहें।
उन्होंने बताया कि शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण लगातार किया जायेगा। निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Comments (0)