Bhopal: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को तकरीबन 5 माह (MP Election 2023) का ही समय बचा है। ऐसे में दोनों ही राजनीतिक दल के शीर्ष नेतृत्व लगातार सक्रिय हो चुका है। बात सत्तारूढ़ पार्टी की करे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब तक प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जनता को सौगात दे चुके हैं। अब कांग्रेस की भी नजर मध्य प्रदेश पर लगी हुई है।
प्रियंका 12 जून को करेगी महाकौशल का दौरा
अगले माह 12 जून को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (MP Election 2023) महाकौशल दौरे पर रहेंगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस प्रियंका गांधी के साथ महाकौशल से चुनावी शंखनाद करने जा रही है। प्रियंका गांधी का दौरा इसलिए भी अहम इसलिए भी माना जा रहा है, प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओ में जोश भरने और महिला वोटर्स को साधना अहम जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। दूसरी बड़ी वजह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना।
प्रियंका हमारी राष्ट्रीय नेता- राजीव सिंह
विन्ध्य और महाकौशल को सत्ता की चाबी कहा जाता है। यहां की 58 सीटे ही निर्णायक भूमिका निभाती हैं। इसलिए चुनावी शंखनाद करने के लिए प्रियंका गांधी का दौरा कांग्रेस करवाने जा रही है। 2018 में कांग्रेस ने 38 में से 24 सीटे जीती थीं। प्रियंका के दौरे पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि प्रियंका हमारी राष्ट्रीय नेता है। उनके जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह काफी होगा प्रियंका गांधी की पूरे प्रदेश में डिमांड है। जहां जहां पर जाती हैं उनको लोग काफी ध्यान से सुनते हैं। महिला वोटर्स भी अब बीजेपी की योजनाओं को समझ गई है।
महाकौशल के साथ विंध्य को भी साधने की तैयारी में कांग्रेस
कांग्रेस महाकौशल से चुनावी (MP Election 2023) शंखनाद कर विंध्य को भी साधने में जुटी हुई है। वो वही बीजेपी लाडली बहना योजना सहित तमाम योजनाओं के सहारे पांचवी बार सत्ता हासिल करने जा रही है। प्रियंका के दौरे पर बीजेपी के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी ने भी बहुत दौरे किए थे। जहां जहां वो जा रहे थे कांग्रेस की हारती चली गई। जब वो मैदान में आएंगी तो जनता सवाल करेगी आपके पति ने कितने मैदानों पर कब्जे किए हैं।
2018 में विंध्य से कांग्रेस को मिली था करारी हार
2018 में विंध्य से कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब कांग्रेस रणनीति बनाकर अब बीजेपी को चुनौती देने की तैयारी कर रही है। माना ये भी जा रहा है की महाकौशल में पड़ने वाला असर विंध्य पर भी पड़ेगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रियंका का दौरा कितना असर इन क्षेत्रों पर पड़ेगा… क्या प्रियंका के इस दौरे से टुकड़ों में बटी कांग्रेस एक हो पाएगी।
Written By- Pradeep Talreja
Read More- MP News: आजादी के पहले बना भोपाल का अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रो रहा बदहाली आंसू
Comments (0)