हिंदी सिनेमा के अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मध्य प्रदेश के पर्यटन का चेहरा बनाए जाने पर वह बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। फिल्म ‘स्त्री’ हो या ‘ओह माय गॉड 2’ रही हो, पंकज त्रिपाठी ने मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर शूटिंग की है। अभिनेता ने कहा कि उन्हें यात्रा की शक्ति पर भरोसा है क्योंकि यह दिमाग को खोलती है और जीवन को समृद्ध बनाती है। वह राज्य की सुंदरता को दुनिया के सामने पेश करने में मदद करने के लिए उत्साहित हैं।
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने फिल्मों की शूटिंग के दौरान मध्य प्रदेश में काफी समय बिताया है। उन्हें मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों और पर्यटन स्थल में घूमना काफी पसंद है।