CG News कांकेर। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तीन में से दो नक्सलियों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम है। एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने पुष्टि की है।
एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में रमेश पुनेम बीजापुर का रहने वाला है जो कि नक्सलियों के सीसी मेंबर कोसा का गनमैन भी रह चुका है, वही पीलू आँचला आईईडी एक्सपर्ट है, हाल ही के दिनों में कोयलीबेड़ा क्षेत्र के जंगल मे हुए आईईडी ब्लास्ट दो जवान घायल हुए थे, जिसमे पीलू आँचला का ही हाथ था। इसके अलावा भी कई ब्लास्ट को अंजाम दे चुका है। पीलू आँचला और रमेश एसएलआर हथियार अपने साथ रखते थे, लेकिन रेकी करने के दौरान ये अपना हथियार साथ नही लाये थे। इसलिए पुलिस को हथियार बरामद नही हुए है।
बता दे की यह मामला कांकेर का है जहा से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया वही दो नक्सलियों को पर आठ लाख रुपये का इनाम भी रखा गया है आईईडी और कुछ सामान भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों में नाम पीलू राम आँचला,
जानकारी के अनुसार कांकेर के केसोकोडी जंगल से पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में दो हार्डकोर और दो ईनामी नक्सली शामिल हैं। दो नक्सलियों पर आठ-आठ लाख रूपये का ईनाम घोषित है। उनके पास से आठ किलो का आईईडी और कुछ सामान भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों में नाम पीलू राम आँचला, पुनऊ राम मंडावी और रमेश पुनेम शामिल हैं।
CG News : अवैध संबंध पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कर दी हत्या….https://ind24.tv/cg-news-illicit-relationship-wife-murdered-husband-with-lover/
Comments (0)