एमपी में इसी साल के अंत में विधानसाभ चुनाव होना है। वहीं अब राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप को दौर तेज होने लगा हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस पर तंज कसते हुए एमपी के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारियों के प्रति कमलनाथ जी का अपमानजनक बयान उनकी हार की हताशा को दिखाता है।
कांग्रेस का हाथ जिहादियों के साथ है
वहीं कांग्रेस नेता की चुटकी लेते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, दिग्विजय सिंह जी खुद ही स्वीकार कर चुके हैं कि, वे जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस चुनाव हार जाती है। दिग्विजय सिंह जी अपने लोगों को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिलवाने की कवायद में लगे हुए हैं, इससे पता चलता है कि, उनकी निगाहें कहीं और हैं। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने धर्मांतरण विरोधी कानून वापस लेने पर गृहमंत्री ने कहा कि, इससे स्पष्ट हो गया है कि, कांग्रेस का हाथ जिहादियों के साथ है।
चुनाव की शुरुआत जीत के साथ हो गई है
इसके अलावा एमपी के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत एक शुभ संदेश है। चुनाव की शुरुआत जीत के साथ हो गई है। वहीं आगे उन्होंने कहा कि, आग प्रभावित सतपुड़ा भवन का पहले तकनीकी परीक्षण होगा। ये पता किया जाएगा कि, वहां आग से कितनी क्षति हुई है। उसके बाद निर्णय होगा कि इमारत का रिनोवेशन होना है या उसे डिस्मेंटल किया जाएगा।
Read More: MP के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा - इंदौर में हुए लाठीचार्ज की घटना की जांच ADG स्तर के अधिकारी करेंगे
Comments (0)