CG News : :रायपुर प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में संचालित ‘हमर लैब’ से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही अनेक तरह की जांच की सुविधाएं मिल रही हैं. स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित जिला अस्पतालों के हमर लैब में 120 तरह की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के हमर लैब में 60 प्रकार की जांच की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं. राज्य के 16 हमर लैब में 1 अप्रैल 2022 से अब तक कुल 57 लाख 46 हजार पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री जांच की गई हैं.
‘हमर लैब्स’ ने बढ़ाई जांच की सुविधा,जिला अस्पतालों में 120 और सीएचसी के लैब में 60 तरह की जांच..