CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपर मुख्य सचिव व छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा की महानिदेशक रेणु जी. पिल्ले ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के तीन अधिकारियों नम्रता चौबे, प्रखर चन्द्राकर और युवराज मरमट को छत्तीसगढ़ कैडर पर आबंटित किया गया है। इन अधिकारियों को 52 सप्ताह के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु जिलों में पदस्थ किया गया है। इस वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 5 सप्ताह का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिनांक 29 मार्च 2023 से 30 जून 2023 तक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में आयोजित है।
प्रशासनिक क्षमताओं का मूल्यवर्धन करें, ताकि आप अपने प्रशासनिक दायित्वों का भली-भांति निर्वहन करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें...