प्रियंका गांधी आज जबलपुर दौरे पर है। यहां वे चुनावी शंखनाद करने आईं हुई है। तो वहीं प्रियंका के दौरे को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। मीडिया से मुखातिब हुए प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे और कांग्रेस पर निशाना साधा है। इस दौरान मंत्री डॉ.मिश्रा ने प्रियंका गांधी से सवाल पूछा है।
Read More: एमपी में 8 लाख रुपये वार्षिक आय वाले एससी-एसटी के विद्यार्थियों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति
गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा प्रियंका वाड्रा के जबलपुर दौरे पर कहा कि प्रियंका जी से मेरा पूछना था कि वे संस्कारधानी की जगह किसी और शहर को चुन लेती। वे ऐसे लोगों के साथ मंच शेयर कर रही हैं जो महिलाओं को आइटम बोलते हैं। कांग्रेस को चुनाव के समय ही नर्मदा मैया क्यों याद आई हैं। यूपी चुनाव में गंगा नहाया था तो वहां दो सीटों पर ही कांग्रेस सिमट कर रह गई।
Comments (0)