देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान युवाओं, शिक्षा, पुलिस भर्ती, खेल और तकनीक से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान किए। इनमें अग्निवीरों के लिए पुलिस भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण, प्रदेश में 500 करोड़ रुपये के AI मिशन और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव को DSP बनाने की घोषणा प्रमुख रही।
अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से सेना में अग्निवीर के रूप में सेवा देने वाले युवाओं को राज्य पुलिस में भर्ती के दौरान विशेष अवसर मिलने की उम्मीद है।यह फैसला युवाओं को सैन्य सेवा के बाद रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
500 करोड़ रुपये के AI मिशन की घोषणा
CM साय ने छत्तीसगढ़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI मिशन शुरू करने का भी ऐलान किया। इसके लिए सरकार की ओर से 500 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।AI मिशन के जरिए प्रदेश में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने, सरकारी सेवाओं को बेहतर बनाने और युवाओं के लिए तकनीकी क्षेत्र में नए अवसर तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।
कॉमनवेल्थ में सिल्वर जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी DSP
मुख्यमंत्री ने खेल के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को DSP बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री के इस ऐलान को खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
तकनीक, रोजगार और खेल पर सरकार का फोकस
CM साय की घोषणाओं में युवाओं के लिए रोजगार, तकनीक और खेल को विशेष महत्व दिया गया। अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में आरक्षण देने से पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जबकि 500 करोड़ रुपये के AI मिशन से प्रदेश में नई तकनीकी संभावनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।व